Friday, July 30, 2010

Let the goodness of helping others shine upon you and the day is not far when you'll shine like a bright star in this world and beyond that !!

Thursday, July 29, 2010

Live your life with faith in God and you will see that how it becomes more easy to live with faith in Him as Faith gives us the courage to withstand all the odds that happen in our life and surrender to Him for all your deeds.

Wednesday, July 28, 2010

हर मनुष्य को एक सीमित एवं और अन्जान अवधि का जीवन रूपी वरदान ईश्वर से मिला हैं जिसे सुन्दर से सुन्दर ढंग से व्यतीत करना चाहिए। मनुष्य को उलझन और अशांति से दूर ही रहना चाहिए और सदा विवेकपूर्वक अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। उसे स्वयं तो अपना जीवन अच्छे से बिताना ही चाहिए साथ ही साथ दूसरों की बेहतर जीवन बीताने में सहायता भी करनी चाहिए तभी उसके जीवन का उद्देश्य पूर्ण हो पाएगा।

Tuesday, July 27, 2010

जो मनुष्य पुरूषार्थी है उसे इसका फल अवशय ही मिलता हैं एसा विधि का विधान है जिसे ईश्वर को भी मानना ही पड़ता है क्योंकि जो नियम ईश्वर ने स्वयं बनाए हैं उनका पालन करना उनके लिए भी परम आवश्यक हैं यानि सम्पूर्ण सृष्टि नियम की धुरी पर ही टिकी हैं इसीलिए ईश्वर कोई अपवाद न रखते हुए उसका पालन दृढ़ता के साथ स्वयं भी करते हैं।

Monday, July 26, 2010

ईश्वर यदि हमें कुछ संदेश देना चाहते तो केवल यही कहते " मेरी सेवा मत करो, गरीबों और दीनो की सेवा-सश्रुषा करो, क्योंकि जब दुखी-गरीब प्रसन्न होते हैं तब मैं प्रसन्न होता हूँ, इसलिए यदि मेरी सच्ची पूजा करनी हो तो किसी का दिल न दुखाओ, सभी से प्रेम करो एवं सदैव सबका भला करो।

Saturday, July 24, 2010

सच्चा आध्यत्मिक व्यक्ति अखण्ड आस्तिक होता हैं, वह हर कण में व्याप्त ईश्वर के सच्चे दर्शन करता हैं,उसे ज्ञात है कि ईश्वर हर प्राणी, हर फूल-पत्ते, हर मनुष्य में सदैव मौजूद हैं इसी कारण वह कोई भी काम गल्त कर ही नहीं सकता, ईश्वर का आस्तित्व मान कर भी जो व्यक्ति दुष्कर्म करता हैं एवं दूसरों के प्रति दुर्भाव रखता है, वह तो उस नास्तिक से भी गया गुज़रा हैं जो ईश्वर के आस्तित्व में विश्वास नहीं रखता और ऐसे आस्तिक बनाम नास्तिक को सौ वर्ष की तपस्या के बाद भी माफ नहीं किया जा सकता।

Friday, July 23, 2010

Light is Knowledge, Ignorance is Darkness. God is Light, When we move towards Him we let go of ignorance, thereby darkness and our soul is illuminated from within and life becomes Lighted.